NEET UG Result 2025 Today: क्या आज जारी होगा रिजल्ट? जानें NTA की नई अपडेट

NEET UG Result 2025 Update Today: जैसा कि आप जानते हैं, हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 4 मई 2025 को नीट यूजी परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है और अब यह सवाल सबके मन में है कि क्या नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आज जारी होगा? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या आज NEET का रिजल्ट आने वाला है और NTA की ओर से क्या बड़ी खबर सामने आई है।

लाखों छात्रों को NEET UG Result 2025 का इंतजार

नीट परीक्षा के परिणाम को लेकर देशभर के लाखों छात्र बेहद उत्साहित हैं। जैसा कि ज्ञात है, इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने किया था और परीक्षा के तुरंत बाद इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है। हालांकि अभी फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में कई खबरें वायरल हो रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि आज ही NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस खबर का पूरा विवरण।

Also Read : RRB NTPC Exam 2025 Canceled: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र रद्द, रेलवे ने जारी किया नोटिस

क्या NEET UG Result 2025 आज जारी होगा?

NEET UG 2025 के परिणाम को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस परीक्षा में करीब 22 लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार है। NTA द्वारा प्रोविजनल आंसर की तो जारी कर दी गई थी और ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 3 दिन का समय दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है। अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा बाकी है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, NTA द्वारा कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। सोशल मीडिया पर जो खबरें वायरल हो रही हैं उनके अनुसार, 12 या 13 जून 2025 को NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, अंतिम पुष्टि के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

NEET UG Result 2025 की संभावित तारीख क्या है?

अब सवाल यह है कि NEET UG रिजल्ट की वास्तविक तारीख क्या निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार, NTA द्वारा पहले यह सूचना दी गई थी कि परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। लेकिन इस दौरान परीक्षा से जुड़ा मामला कोर्ट में जाने के कारण सभी छात्र असमंजस में आ गए हैं कि क्या रिजल्ट समय पर आएगा।

हालांकि, यह स्पष्ट हो चुका है कि NTA को कोर्ट से रिजल्ट जारी करने की अनुमति मिल चुकी है। कोर्ट ने किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है और केवल 75 छात्रों को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि NEET UG का रिजल्ट कभी भी आ सकता है।

Also Read : CUET UG Exam 2025 Cutoff Result : सभी कैटेगरी की CutOff और Result कब आएगा देखें

क्या सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा?

इस बार कोर्ट के आदेश के अनुसार, सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी नहीं किया जाएगा। NTA को यह आदेश मिला है कि जिन 75 छात्रों को परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उनका रिजल्ट फिलहाल रोका जाएगा। बाकी सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट समय पर जारी कर दिया जाएगा ताकि अन्य छात्रों को नुकसान न हो।

लगभग 22 लाख उम्मीदवारों का परिणाम मात्र 75 छात्रों के लिए रोका नहीं जा सकता, इसलिए NTA ने हाईकोर्ट से अनुमति प्राप्त कर ली है और बहुत जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

NEET UG 2025 का रिजल्ट लेकर जो भी नवीनतम अपडेट्स होंगे, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले प्रकाशित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे nta.ac.in या neet.nta.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न जाएं।

आप सभी छात्रों को हमारी ओर से शुभकामनाएं हैं। यदि आप NEET UG रिजल्ट 2025 से जुड़ी ताजा खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारी साइट GyanNow से जुड़े रहें।

1 thought on “NEET UG Result 2025 Today: क्या आज जारी होगा रिजल्ट? जानें NTA की नई अपडेट”

Leave a Comment