Rajasthan BSTC College Allotment 2025 राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2025 में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। आपको जानकारी दे दें कि इस बार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2025 के लिए कॉलेज आवंटन की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जैसे ही लिस्ट जारी हुई है, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत लिस्ट से अपने डॉक्यूमेंट्स का प्रिंट निकाल लें और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करवा दें।
23 जून को खत्म हुई काउंसलिंग प्रक्रिया
जैसा कि आपको मालूम है, राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 2025 के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी और 23 जून को समाप्त कर दी गई थी। इस प्रक्रिया में छात्रों ने अपनी पसंद के कॉलेज के लिए आवेदन किया था। अब 26 जून 2025 को इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा चरण पूरा हो गया है, क्योंकि कॉलेज अलॉटमेंट की पहली सूची जारी कर दी गई है। बता दें कि आगे चलकर दो और सूचियां जारी की जाएंगी ताकि वे छात्र जिन्हें पहली सूची में मौका नहीं मिला, वे अगली सूची में सम्मिलित हो सकें।
Rajasthan BSTC College Allotment 2025: पहली सूची में किसे कॉलेज मिला?
राजस्थान फ्री बीएसटीसी परीक्षा 2025 का रिजल्ट 15 जून को जारी किया गया था और इसके तुरंत बाद 23 जून तक काउंसलिंग के लिए आवेदन लिए गए थे। यह परीक्षा इस बार VMOU कोटा यानी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा आयोजित की गई थी। कॉलेज आवंटन भी इसी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
कॉलेज आवंटन सूची का इंतजार कर रहे छात्रों को अब बता दिया गया है कि लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है। आपको यह सूची डाउनलोड करनी होगी और उसका प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
Also Read : BSEB Super 50 Coaching 2025: JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, रहना-खाना सब फ्री! तुरंत करें अप्लाई
Rajasthan BSTC College Allotment 2025: रिपोर्टिंग और फीस जानकारी
कॉलेज में रिपोर्टिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको जानकारी दे दें कि इस बार जिन छात्रों के 390 या उससे अधिक अंक आए हैं, उन्हें पहली सूची में कॉलेज अलॉट हुआ है। लिस्ट प्राप्त करने के बाद सभी छात्रों को ₹13,555 की पहली किस्त जमा करवानी होगी, तभी कॉलेज में रिपोर्टिंग मानी जाएगी।
रिपोर्टिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे– मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो, काउंसलिंग रसीद आदि को साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेजों के रिपोर्टिंग को वैध नहीं माना जाएगा।
Rajasthan BSTC College Allotment 2025: ऐसे करें लिस्ट डाउनलोड
कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी भरते ही आपको कॉलेज अलॉटमेंट की सूची दिख जाएगी। यहां से आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
हमारी वेबसाइट GyaNow पर ऐसे ही अपडेट पाने के लिए विज़िट करते रहें। यहां पर आपको शिक्षा और परीक्षा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले मिलती है।

Priya Patel एक अनुभवी शिक्षा विशेषज्ञ हैं, जिन्हें एजुकेशन से जुड़े विषयों पर लिखने का 7 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अब तक 200+ छात्रों को सही दिशा और जानकारी देकर मार्गदर्शन किया है। वे बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम डेट्स, एडमिट कार्ड और लेटेस्ट शिक्षा समाचार जैसे विषयों पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी साझा करती हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को सही समय पर अपडेटेड जानकारी देकर उनकी सफलता सुनिश्चित करना है।
3 thoughts on “Rajasthan BSTC College Allotment 2025: 1st लिस्ट जारी! देखें किस रैंक पर कौन सा कॉलेज मिला”