RRB NTPC Admit Card 2025: एग्जाम डेट में बदलाव, नया एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

RRB NTPC Admit Card 2025 को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने परीक्षा की एग्जाम सिटी और इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। साथ ही, एडमिट कार्ड से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां भी साझा की गई हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि RRB NTPC Admit Card 2025 कब जारी होगा, उसे कैसे चेक करना है और परीक्षा सिटी की जानकारी कहां से मिलेगी। यदि आप RRB NTPC 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद अहम है। अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB NTPC 2025 की एग्जाम सिटी और इंटीमेशन स्लिप जारी

RRB NTPC परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र और शहर से जुड़ी जानकारी अब उपलब्ध है। RRB द्वारा परीक्षा से पहले ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी और इंटीमेशन स्लिप अपलोड कर दी गई है। यदि आपने अब तक इसे चेक नहीं किया है, तो नीचे आपको इसका पूरा तरीका बताया गया है। इसके अलावा, एडमिट कार्ड किस दिन जारी होगा और कैसे डाउनलोड करना है, इसकी भी पूरी डिटेल दी गई है।

RRB NTPC Admit Card 2025 कब होगा जारी?

RRB NTPC परीक्षा 2025 को लेकर बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन आ चुका है। इस बार परीक्षा 5 और 6 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले यानि 1 जून 2025 को जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे 1 जून 2025 के बाद अपना एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Also Read : NEET UG 2025 Cut Off: GEN, OBC, SC, ST की कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी, देखें पूरी लिस्ट

2025 की परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी

जैसा कि हर बार की तरह इस बार भी देखा गया है कि परीक्षा की जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र और शहर की सूचना परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ही दे दी जाती है। RRB ने इस नियम का पालन करते हुए RRB NTPC 2025 के लिए भी एग्जाम सिटी और इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। इससे अभ्यर्थी को अपने परीक्षा स्थल की सही जानकारी मिल जाती है और वे पहले से तैयारी कर सकते हैं।

RRB NTPC Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

अब बात करते हैं कि आप अपना एडमिट कार्ड कैसे देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google ओपन करें और उसमें “RRB NTPC Admit Card 2025” टाइप करें।

इसके बाद आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक मिल जाएगी, जिस पर क्लिक करके आप वेबसाइट के होमपेज पर पहुंच जाएंगे। वहां पर आपको “RRB NTPC” का एक सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

जैसे ही आप उस सेक्शन पर क्लिक करेंगे, RRB NTPC परीक्षा 2025 से संबंधित सभी जानकारियां आपके सामने आ जाएंगी। यहीं से आप अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि 1 जून 2025 से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक एक्टिव नहीं होगा।

परीक्षा की पूरी तैयारी करें इस जानकारी के साथ

जैसे ही एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा, उसमें परीक्षा स्थल, रोल नंबर, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम सहित सभी जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

आपके पास एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) होना भी जरूरी है। बिना वैध दस्तावेजों के आपको परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

RRB NTPC Admit Card 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आपने अभी तक अपनी एग्जाम सिटी और इंटीमेशन स्लिप चेक नहीं की है, तो तुरंत RRB की वेबसाइट पर जाकर देख लें। और 1 जून 2025 को जब एडमिट कार्ड जारी हो जाए, तो उसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। परीक्षा से जुड़ी अन्य अपडेट्स और दिशानिर्देशों के लिए हमारी वेबसाइट GyanNow को रेगुलर विजिट करते रहें।

1 thought on “RRB NTPC Admit Card 2025: एग्जाम डेट में बदलाव, नया एडमिट कार्ड कब जारी होगा?”

Leave a Comment